more

Wednesday 12 June 2013

प्लास्टिक फैंटैस्टिक

प्लास्टिक फैंटैस्टिक
वार्डरोब को गर्मी के हिसाब से अपडेट करने के लिए अगर आप ऑर्गेनिक फैब्रिक के परिधानों की शॉपिंग कर रही हैं, तो प्लास्टिक को भी नजरअंदाज मत कीजिएगा। पेरिस फैशन वीक और इंडिया फैशन वीक में नजर आने के बाद प्लास्टिक इस समर-स्प्रिंग सीजन का हिट ट्रेंड बन चुका है। फैशन एक्सप‌र्ट्स की मानें, तो एक्सेसरीज से लेकर परिधानों तक में प्लास्टिक का प्रयोग पसंद किया जा रहा है।
विल्स फैशन वीक में कई खास तरीकों से प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाली फैशन डिजाइनर रुचिका सचदेवा बताती हैं, मैंने हैंड वोवन ऑर्गेनिक फैब्रिक्स के साथ कंट्रास्ट इफेक्ट देने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया था। जहां बाकी फैब्रिक प्राकृतिक थे, वहीं प्लास्टिक सिंथेटिक। इस तरह एक ही परिधान में दो अलग-अलग मटीरियल्स के इस्तेमाल से कंट्रास्ट लुक आ जाता है।
इस तरह कंट्रास्ट लुक पाने के लिए तो प्लास्टिक का इस्तेमाल मुफीद है ही। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल हल्के रंगों वाले परिधानों को सोबर अंदाज में ब्लिंग इफेक्ट देता है। यह इफेक्ट एकदम वैसा ही है, जैसा कॉपियों पर ब्राउन पेपर के ऊपर सेलोफेन प्लास्टिक चढाने से आता था। परिधानों और एक्सेसरीज में प्लास्टिक की कई वरायटीज इस्तेमाल की जा रही हैं। डिजाइनर रिंकू सोबती बताती हैं, एक्रलिक और विनाइल के अलावा इस सीजन सेलोफेन प्लास्टिक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। प्लास्टिक के इस्तेमाल वाले परिधान और एक्सेसरीज आपको फंकी लुक देते हैं जिन्हें आप कॉलेज, पिकनिक और शॉपिंग के दौरान फ्लॉन्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अब तो सिल्क प्लास्टिक जैसे नए फैब्रिक भी चलन में आ गए हैं जो बेहद ग्लॉसी होते हैं। साथ ही ऑर्गेनिक फैब्रिक मिक्स होने की वजह से वे स्किन फ्रेंडली भी होते हैं।
एक और खास बात यह है कि ओवरऑल प्लास्टिक परिधान कैरी करने का कॉन्फिडेंस हर किसी में नहीं होता। ऐसे परिधान तभी कैरी करें अगर आप उसमें पूरी तरह कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट फील कर रही हों। यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि अगर ओवरऑल प्लास्टिक से बना कोई परिधान पहन रही हैं, तो उसमें कॉटन की लाइनिंग भी हो, क्योंकि वह तभी कंफर्टेबल रहेगा। वहीं अगर आप ओवरऑल प्लास्टिक वाले परिधान नहीं पहनना चाहतीं, तो पॉकेट, योक या कॉलर पर प्लास्टिक के इस्तेमाल वाले परिधान पहन सकती हैं।
एक और खास बात बताती हैं रुचिका, प्लास्टिक के इस्तेमाल वाले परिधान पहनते समय लुक बैलेंस्ड होना बेहद जरूरी है। ड्रेस के टॉप या बॉटम वेयर में से किसी एक में ही प्लास्टिक का इस्तेमाल अच्छा लगता है।
सुपरहिट हैं ट्रांस्पैरेंट प्लास्टिक बैग
इस स्प्रिंग समर सीजन ट्रैंसपैरेंट प्लास्टिक बैग सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बैग में आप क्या कैरी कर रही हैं, यह फैक्टर बैग के लुक से ज्यादा आकर्षित करता है। आप चाहें तो फैब्रिक और प्लास्टिक के कॉम्बिनेशन से बने बैग भी ट्राई कर सकती हैं।
प्लास्टिक एक्सेसरीज की टीमिंग
अगर आपने मोनोटोन ड्रेस पहनी है तो इसे बोल्ड प्लास्टिक ज्यूलरी पीस के साथ टीम करें। वहीं अगर फंकी ड्रेस पहनी है तो इसे सिंपल और हल्के ज्यूलरी पीस के साथ कंबाइन करें। प्लास्टिक फ्लोरल क्लिप्स और प्लास्टिक कैट आइ ग्लासेज भी इस सी•ान के मस्ट हैव एक्सेसरी पीसेज बन गए हैं। अगर फुटवेयर की बात करें तो प्लास्टिक की ट्रांस्पैरेंट हील्स का चलन बढा है। ये बेहद एलीगेंट लुक देती हैं। अगर केयरफ्री, फंकी लुक पाना हो, तो प्लास्टिक के ग्लैडिएटर्स या फ्लिप-फ्लॉप्स ट्राई करे।

No comments:

Post a Comment