more

Tuesday 16 July 2013

stylish pendants

स्टाइलिश हुए पेंडेट

स्टाइलिश हुए पेंडेट
युवतियों व ग‌र्ल्स में बढ़ा स्टाइलिश पेंटेड का क्रेज। डिमाड में है मार्डन लुक वाले पेंडेट्स..
स्टाइलिश लुक के लिए हमेशा नए की तलाश में रहने वाली ग‌र्ल्स के बीच स्टाइलिश पेंडेट्स का खासा क्रेज है। ग‌र्ल्स की यह चाहत पूरी हो रही है शहर की जूइॅल्रि व गिफ्ट शॉप्स में, जहा मौजूद है पेंडेट्स की ढेरों नई वैरायटीज।
व्हाइट मेटल पेंडेट
फैशन डिजाइनर सारिका अग्रवाल बताती है, ''व्हाइट मेटल पेंडेट आपको हर डिजाइन व शेप में मिल जाएंगे, लेकिन आप पर कैसा फबेगा, यह ड्रेस पर भी निर्भर करेगा। व्हाइट पेंडेट आप थ्रेड चेन में पहन सकती है। सफेद चमकदार होने के कारण इसका अलग ही लुक आता है।''
जंक पेंडेट
जूइॅल्रि डिजाइनर सुपर्णा निगम बताती है, ''इस समय जंक पेंडेट अपने डल और सोबर कलर से ग‌र्ल्स को खूब लुभा रहे है। कापर के ब्राउन, ब्लैक और यलो जैसे शेड्स के पेंडेट अट्रैक्टिव लुक देते है। इन पेंडेट को डिफरेंट लुक देने के लिए कॉपर चेन या मोती की माला का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।''
ब्लैक मेटल पेंडेट
एक गिफ्ट शॉपी के संचालक आशीष सिंह बताते है, ''इन पेंडेट की विशेषता है कि यह हर तरह की चेन पर फिट हो जाते है। इन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए इनमें कई चेन डाल कर भी पहना जा सकता है। यह डिफरेट शेप व हर साइज में अच्छे लगते है।''
बीड एंड पर्ल पेंडेट
मॉर्केट में लार्ज सिंगल बीड और क्रिस्टल बॉल वाले पेंडेट भी यूनीक स्टाइल में उपलब्ध है। काशी ज्वैलर्स की जूइॅल्रि डिजाइनर कृति बताती है, ''बीड एंड पर्ल पेंडेट जींस टॉप और सलवार सूट पर परफेक्ट लगते है। इनको डिफरेट लुक देती है अटैच मोती व क्रिस्टल की माला। भारी-भरकम जूइॅल्रि को दरकिनार कर सिंपल व गार्जियस लुक चाहती है तो पेंडेट्स बेहतर विकल्प हो सकते है।''

No comments:

Post a Comment