more

Thursday 11 July 2013

फ्लर्टी स्ट्रॉबेरी

फ्लर्टी स्ट्रॉबेरी


Flirty strawberry
फ्लर्टी स्ट्रॉबेरी

फैशन
रोमैंटिक फील करना हो, तो स्ट्रॉबेरी पिंक कलर के परिधानों से बेहतर कुछ नहीं है। स्ट्रॉबेरी कलर की फ्लोई ड्रेस के साथ व्हाइट श्रग की टीमिंग करें। ग्लैम फैक्टर ऐड करने के लिए स्ट्रॉबेरी स्टिलटो•ा और मटैलिक वॉच के साथ टीम करें। एथनिक ड्रेस के साथ स्ट्रॉबेरी कलर का एंब्रॉयडरी वाला क्लच कैरी करें। वहीं वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्ट्रॉबेरी कलर का स्मार्ट मेगा बैग सूट करेगा।
मेकअप
स्त्रियों का खास रंग है गुलाबी। सिंपल लेकिन थोडा फ्लर्टी गर्ली दिखना चाहती हैं तो गुलाबी आपके लिए परफेक्ट चॉइस होगी। यह दिन और रात दोनों के लिए सूदिंग कलर है। इसे अपनाने के लिए यहां दी गई ट्रिक्स आजमाएं।
0 मेकअप में बहुत खास नहीं करना चाहती हैं तो पिंक ग्लॉस ही काफी होगा। लाइट ट्रांसलूसेंट शेड से अपने रूप को निखारें।
0 होंठों के मेकअप को बैलेंस करने के लिए सॉफ्ट स्ट्रॉबेरी आईशैडो लगाएं।
0 दिन में गालों पर सॉफ्ट पिंक ब्लशर लगाएं। रात में कॉन्ट्रास्ट कलर इस्तेमाल करें। सिल्वर ग्लिटर या लाइट ग्रे शैडो लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। इंटेसिव मस्कारा का एक कोट लगाएं।
0 इस लुक के साथ क्राउन एरिया के पास बाउंस और लूज कर्ल हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी।
घरेलू उपाय
स्ट्रॉबेरी फुट स्क्रब बनाने के लिए 8 स्ट्रॉबेरी, 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल और 1 टी स्पून सी सॉल्ट को एक साथ ब्लेंड करके पैरों पर लगाएं। सूखने पर धो लें। फिर पोंछ कर फुट क्रीम लगाएं। इसके पैरों की त्वचा मुलायम रहती है।
उपयोगी स्ट्रॉबेरी
न्यूट्रिशनल वैल्यू (प्रति 100 ग्राम) : कैलरी - 32, फैट- 0 ग्राम, फाइबर - 3 ग्राम, प्रोटीन - 1 ग्राम, सोडियम - 2 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट- 10 ग्राम क्यों है फायदेमंद : इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है, जो मृत त्वचा को हटाता है और त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है। इसमें विटमिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है जो एंटी एजिंग का काम करता है और कोलेजन बनाने में सहायक होता है। विटमिन सी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। यह आंखों की सेहत के लिए भी उपयोगी है। स्ट्रॉबेरी में सॉल्यूबल फाइबर होती है, जो डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। शोध बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी बैड कोलेस्ट्रॉल और कैंसेरियस ट्यूमर से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होती है।

No comments:

Post a Comment